21 जून को दुनिया के हर घर में गूंजेगा "योग"-जाधव
विज्ञान भवन में योग महोत्सव संपन (ज्ञानेंद्र सिंह द्वारा) नई दिल्ली , 14 मार्च। केंद्रीय आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा है कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार दुनिया के हर घर में योग कराने का संकल्प लिया गया है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिन पूर्व मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित योग महोत्सव को संबोधित करते हुए श्री जाधव ने कहा की गत वर्ष पूरी दुनिया में 30 करोड लोगों में हिस्सा लिया था इस बार यह संख्या और ज्यादा हो जाएगी क्योंकि योग के महत्व को अब पूरी दुनिया के लोग समझ रहे हैं और उन्हें न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी आराम मिल रहा है। इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव राजेश कोटेचा ने कहा कि योग भारत की धरोहर है। 2015 से जब इसकी शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में हुई तो अब स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के क्षेत्र में योग पूरी दुनिया का लोकप्रिय हो गया है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान (एसवीयासा) और नेशनल इंस्टीट्यूट आफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंस (निमहंस) की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा क...